अमरीका ने एक रिपोर्ट में बताया है कि यमनी सेना के हमलों में 2300 से अधिक सऊदी सैनिक मारे गए हैं।
अमरीकी सरकार के गुप्तचर विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि यमन की सेना और स्वयं सेवी बल द्वारा सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्रों में किए जाने वाले हमलों में दसियों सैन्य अधिकारियों और पायलटों सहित 2300 सऊदी सैनिक मारे गए हैं, उनके लगभग 200 सैन्य मोर्चे तबाह हुए हैं और लगभग 1000 सैन्य वाहन ध्वस्त हुए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने नजरान, जीज़ान, असीर, ख़मीस मुशय्यत और ज़हरान जैसे सऊदी अरब के सीमावर्ती प्रांतों पर हमले करके सऊदी अरब के 98 सैन्य मोर्चों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।